फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन औषधि केंद्र का शुभारंभ

विज्ञापन
देवबंद गंगोह बाइपास पर पीएम जन औषधि केंद्र का उद्घाटन करते एसडीएम राकेश कुमार - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
जन औषधि केंद्र का शुभारंभ
विज्ञापन

देवबंद। नगर के असगरिया मदरसा स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन एसडीएम राकेश कुमार ने फीता काटकर किया।
मंगलवार को देवबंद-गंगोह बाईपास पर आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के गरीब लोगों को सुविधा देने के लिए कम मूल्य में दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर लाभकारी योजना चलाई है। जिससे देश की जनता लाभंावित हो रही है। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि जमाल अंसारी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पीएम जन औषधि केंद्र खोले जाने का उद्देश्य गरीब लोगों को सस्ती एवं गुणवत्ता युक्त दवाइयां उपलब्ध कराना है। औषधि केंद्र के संचालक डा. बिजेेंद्र कुमार गांधी ने जन औषधि केंद्र में विभिन्न प्रकार के गुणवत्ता युक्त 1250 उत्पाद है। जिनका रेट बाजार में बिक रही दवाइयों से करीब 50 से 90 प्रतिशत तक कम है। इस दौरान सदररूद्दीन अंसारी, मो. जाहिद, मो. कलीम कुरैशी, आसिफ सागर, पिंटू शर्मा, डा. शिबली इकबाल, प्रमोद जैन, गोविंद शर्मा, रविंद्र गांधी, मयंक, सत्यम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें