फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बप्पा के भजनों पर आनंदित होकर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
श्री संतोषी माता मंदिर में गणेश उत्सव में बप्पा के भजनों का गुणगान करते श्रद्धालु - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। नगर के मंदिरों में चल रहे गणेश उत्सव कार्यक्रम में रविवार को श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के भजनों का गुणगान करते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने भजनों की ऐसी लड़ी पिरोई की हर कोई आनंदित होकर झूम उठा।
विज्ञापन

मोहल्ला छिंपीवाड़ा में स्थित श्री संतोषी माता मंदिर और श्री राधा कृष्ण मंदिर में चल रहे गणेश उत्सव में भक्तों ने बप्पा की विधि विधान से पूजा अर्चना की। सेवक निद्रोष कुमार ने बताया शनिवार शाम के यजमान अरुण कुमार और राजन कुमार सिंघल रहे। जबकि रविवार सुबह के यजमान सुनील कुमार व नीरज जैन रहे। कार्यक्रम में विपिन गर्ग, प्रिंस, गौरव शर्मा, पंडित रविकांत भारद्वाज, मुकेश धवन, आशु वर्मा, विनोद कुमार, राजीव होरा आदि रहे।
श्री सिद्धिनायक सेवा समिति द्वारा श्री संतोषी माता मंदिर में चल रहे गणेश उत्सव का कार्यक्रम किया जा रहा है। इस कड़ी में रविवार की सुबह भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। जबकि साय: काल आरती की गई। सोशल डिस्टेंस का पालन कर श्रद्धालुओं ने पर्याप्त दूरी पर बैठकर बप्पा के भजनों का गुणगान किया। इस मौके पर कैलाश चंद, अंकित गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, गुंजन, आनंद, मनीष सिंघल, नवीन गर्ग, निशांत गुप्ता, हर्षित गुप्ता, वासु गर्ग, अरविंद गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें