फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक क्रिया की वीडियो बनाने के विरोध में हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवबंद। इस्सरपुर लच्छीपुर गांव निवासी सुमित्रा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि गांव की एक महिला तांत्रिक क्रिया करती है। जिसके चलते उसके यहां बाहर से लोगों का आना जाना लगा रहता है। जिसके चलते गांव में कोरोना फैलने का खतरा बना हुआ है। दो दिन पूर्व बेटे मोहन लाल और उसके दोस्त पवन ने कुछ संदिग्ध लोगों को उसके यहां जाते हुए देखा और वीडियो बनाकर पुलिस को दे दी। आरोप है कि महिला के पति को इसकी जानकारी हुई तो रविवार को वह अपने चार साथियों के साथ उसके घर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि जब मोहनलाल व पवन ने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। सुमित्रा का आरोप यह भी है कि उक्त लोगों ने घर पर ईंट पत्थर भी फेंके। जिसमें परिवार के कई सदस्य घायल होने से बाल बाल बच गए। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें