फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शुकतीर्थ में हजारों श्रद्धालुओं ने पितृ तर्पण कर धर्म लाभ कमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, मोरना। अमावस्या पर शुकतीर्थ में हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब एवं उत्तर प्रदेश राज्य से हजारों श्रद्धालुओं ने पितृ तर्पण कर धर्म लाभ कमाया। आश्रम एवं धर्मशाला में भंडारे का आयोजन हुआ। इस दौरान नगर में मेले जैसा माहौल बना रहा।
विज्ञापन




महाभारत काल में तीर्थ स्थल शुकतीर्थ में शनिवार सवेरे से ही देश के दूर दराज क्षेत्र से आए श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली, बस, कार बाइक आदि से पहुंचने शुरू हो गए थे। श्रद्धालुओं ने मां गंगा की अविरल धारा में आस्था की डुबकी लगाई। वही पुरोहितों ने श्रद्धालुओं के पितरों की शांति के लिए विशेष पूजा अर्चना संपन्न कराई। श्रद्धालुओं ने गंगा घाट किनारे तिल जौ, दाल, खीर, पूरी, हलवा, वस्त्र के साथ मां गंगा को भोग लगा, पितरों का तर्पण किया। पितरों की शांति के लिए विशेष पूजा प्रार्थना की। धर्मशाला एवं आश्रम में अनेक स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें संत, महात्मा, विद्यार्थियों एवं अन्य श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।
संतों को दक्षिणा दी गई। शुकदेव आश्रम स्थित प्राचीन वट वृक्ष की परिक्रमा कर मन्नत मांगी। सप्तऋषि कृष्ण भगवान मंदिर में पूजा अर्चना की। ब्रह्मलीन शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। हनुमत धाम, गणेश धाम, दुर्गा धाम, शिव धाम, शनि धाम, मां शक्ति सिद्ध पीठ, पीतांबरा धाम आदि मंदिरों के दर्शन कर संतों का आशीर्वाद लिया। दंडी आश्रम, स्वामी समन दास आश्रम, ब्रह्म आश्रम, जाट धर्मशाला, गुर्जर धर्मशाला, त्यागी धर्मशाला, पाल धर्मशाला, राजपूत धर्मशाला, सैनी धर्मशाला आदि में श्रद्धालुओं का भारी आवागमन बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें