फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खतौली में श्याम बाबा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। श्री श्याम प्रकट उत्सव पर श्री कृष्ण संकीर्तन मंडल गीता भवन गली घंटाघर मंदिर में श्याम बाबा की स्वर्ण चोले का विग्रह स्थापित किया गया। भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। मुख्य यजमान वैभव जैन, संदीप अग्रवाल ने परिवार सहित विधिवत पूजा अर्चना कराई। इसके बाद बाबा की ज्योत वैभव जैन ने प्रज्ज्वलित की। निशांत यदुवंशी ग्रुप धनौरा ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

भजन गायक मेरठ से वैष्णवी, नामदेव निशांत यदुवंशी, रियाअग्रवाल के भजनों पर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु झूम उठे। मोर छड़ी का झाड़ा भी सभी भक्तों पर लगाया गया। बाबा का केक समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मंदिर कमेटी के प्रधान मनोज अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, पंकज भटनागर, कुलदीप शर्मा, भावेश गुप्ता, मुकेश तायल, सतीश अग्रवाल, संजीव मिश्रा, मनोज जैन, विकास उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें