महाशिवरात्रि पर भजन सुनकर खूब झूमे श्रद्धालु
मुजफ्फरनगर। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शिव चौक पर शिव मूर्ति संचालक मंडल की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उद्योगपति भीमसेन कंसल व शिव मूर्ति संचालक मंडल के अध्यक्ष शंकर स्वरूप ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
दिल्ली निवासी भजन गायिका सुरेखा ने भगवान आशुतोष के भजन सत्यम शिवम सुंदरम, मन मेरा मंदिर शिव मेरी पूजा, शिवरात्रि का त्योहार आया, एक राधा एक मीरा भजन के अलावा, ए मेरे वतन के लोगो, दिल दिया है जान भी देंगे ए वतन तेरे लिए देश भक्ति गीत भी सुनाया। दिल्ली निवासी भजन गायक रोहन कुमार ने हे शंभू बाबा, मेरे भोलेनाथ, भोले ओ भोले, शिव ही सत्य है शिव ही सुंदर, भोले दी बारात, ओ मेरा भोला है भंडारी सहित अन्य भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने शिव-पार्वती, नारद, विष्णु लक्ष्मी, मां काली, सहित अनेक सुंदर झांकियां व नाटिकाओं का मंचन किया। संगीत वादन में अमित शर्मा, आशीष, सन्नी, बिट्टू, बाबू, दीपक का सहयोग रहा। भजन संध्या में मंच संचालन रमेश केस्टो ने किया।