बोरे में मिली महिला की लाश
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों का कहना था कि सरोज ने कुंडल पहने थे, जो शव बरामद होने पर नहीं मिले। आरोप लगाया कि भंवर सिंह ने कुंडल लूटकर हत्या कर दी। सिखेड़ा पुलिस ने बताया कि गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। सरोज गली में भंवर सिंह के साथ बात करती नजर आ रही है। इसके बाद वह उसके घर में चली गई, लेकिन वापस नहीं लौटी। कुछ देर बाद आरोपी एक बार बाइक पर बोरा रखकर जाते हुए दिखाई दिया।
आरोपी भंवर सिंह जब वापस लौटा तो बोरा नहीं था। सोमवार को बोरे में ही महिला सरोज का शव जनपद मेरठ के थाना सरधना के गांव कालंदी के रजबहे में मिला। यह रजबहा गांव दौलतपुर से होते हुए मेरठ क्षेत्र में जाता है।
पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या उसके देवर ने ही की है। देवर खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। सीओ नई मंडी रूपाली रॉय ने बताया कि मामले में जांच व आरोपी की तलाश की जा रही है।
रजबहे का पानी भी रुकवाया गया
सरोज की तलाश में परिजन इधर-उधर घूम रहे थे। परिजनों ने 12 अप्रैल को रजबहे का पानी रुकवाकर उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला सका। दोबारा पानी छोड़ दिया गया, जिससे शव बहता हुआ मेरठ जनपद तक पहुंच गया।