फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरासत में लिए गए प्रिंटिंग प्रेस संचालक को छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिरासत में लिए गए प्रिंटिंग प्रेस संचालक को छोड़ा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सीएए को लेकर शहर के मदीना चौक पर लगाए गए आपत्तिजनक पोस्टर प्रकरण में पुलिस ने हिरासत में लिए गए प्रिंटिंग प्रेस संचालक को पूछताछ के बाद देर रात छोड़ दिया है। प्रथम दृष्टया जांच में प्रेस संचालक की मामले में संलिप्तता उजागर नहीं हुई है।
विज्ञापन

सीएए को लेकर शहर के मदीना चौक पर बुधवार देर रात आपत्तिजनक व एक वर्ग को भड़काने वाले पोस्टर चस्पा कर दिए गए थे। बृहस्पतिवार सुबह भड़काऊ पोस्टर लगाए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त पोस्टर उतरवाकर कब्जे में ले लिए थे। मामले में बृहस्पतिवार रात सिविल लाइंस थाने में पुलिस की ओर से प्रिंटिंग प्रेस संचालक सुब्हान अली, पोस्टर छपवाने वाले टिंकू सलमानी व एक अन्य सभी निवासीगण महमूदनगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने नामजद आरोपी प्रिंटिंग प्रेस संचालक सुब्हान अली को पकड़ लिया था। इंस्पेक्टर हरसरण शर्मा ने बताया कि पूछताछ में सुब्हान अली का इस प्रकरण में कोई हाथ नहीं पाया गया है। सुब्हान अली का कहना है कि वह निरक्षर है और आरोपी टिंकू सलमानी व उसका साथी पेन ड्राइव में डाटा लेकर आए और उससे छपवाकर ले गए। उसमें क्या लिखा हुआ था? इसकी जानकारी सुब्हान अली को नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ के बाद सुब्हान अली को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। अन्य दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें