फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशवाल खाप का बुराइयों को दूर करने पर जोर

Sat, 10 Sep 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
देशावल खाप की पंचायत में बोलते वक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहपुर के गांव शाहजुड्डी में देशवाल खाप की पांचवीं वर्षगांठ पर समाज में फैली बुराइयों को दूर करने और खाप की मजबूती पर बल दिया। गोष्ठी में कन्या भ्रूण हत्या, शिक्षा, नशे की प्रवृत्ति, मृत्युभोज पर फिजूलखर्ची और सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त की गई। 

गोष्ठी में संजीव बसेड़ा ने कहा कि समाज आज संकट के दौर से गुजर रहा है। समाज के प्रति जागरूक होना जरूरी हो गया है, यदि समय रहते हम सजग नहीं हुए तो हमें पछताना पड़ेगा। उन्होंने सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर भी चिंता व्यक्त की। चौधरी भोला सिंह देशवाल ने भी शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। गोष्ठी में राजेंद्र सिंह विदुर ने देशवाल बंधुओं से अपील की कि वे आपसी भेदभाव भुलाकर खाप को मजबूत करने में सहयोग करें।
विज्ञापन


गोष्ठी को छोटे चौधरी शरणवीर सिंह, श्यामलाल, कुलदीप देशवाल, प्रदीप देशवाल, धर्मवीर सिंह, हरेंद्र सिंह, धीर सिंह, जयवीर सिंह, मांगेराम, सत्यपाल सिंह, बिजेंद्र सिंह आदि ने भी संबोधित किया। गोष्ठी की अध्यक्षता देशवाल खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र सिंह देशवाल एवं संचालन मा. वीरसिंह ने किया। गोष्ठी में आसपास के जनपद शामली, बागपत, मेरठ, बिजनौर, मथुरा, हाथरस, हरिद्वार, नजीबाबाद, पलवल आदि से आए सैकड़ों देशवाल बन्धुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


देशवाल खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र सिंह ने गोष्ठी में आए सभी बन्धुओं का आभार व्यक्त किया। गोष्ठी में सुखराम, हरबीर सिंह, शोभाराम, ओमपाल सिंह, सत्यपाल, सहंसरपाल, सुरेंद्र सिंह, रामपाल आदि समस्त ग्रामवासियों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें