फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डिप्टी सीएम बोले- अब यूपी के नाम से लोग मिलाते हैं हाथ, विपक्ष को मिलेगा सिर्फ एक तरह का वोट, किया ये एलान

Thu, 11 Apr 2024 07:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि पहले यूपी के नाम से दिल्ली में कमरा नहीं मिलता था, लेकिन अब लोग हाथ मिलाते हैं। साथ ही उन्होंने यह बड़ा एलान किया।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए मुजफ्फरनगर पहुंचे उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि पश्चिम से ही भाजपा की लहर चल रही है। पहले चरण की सभी सीटें भाजपा जीतेगी। विकास के नाम पर वोट मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के साथ है।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि नई शिक्षा नीति लेकर आए हैं। अब मातृभाषा में शिक्षा देंगे। इंटरमीडिएट के बाद प्रोफेशनल कोर्स से बच्चों को जोड़ेंगे। कौशल विकास से जोड़ने का काम किया है। हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज बनाने का विजन है। सिर्फ 14 जिलों में मेडिकल कॉलेज का कार्य बचा हुआ है। उन्होंने कहा कि मेडिकल यूनिवर्सिटी पहली बार बनाई गई है। साथ ही कहा कि एमबीबीएस की सीटें दोगुनी की हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खास रिपोर्ट: हुक्के की गुड़गुड़ाहट के बीच बनते-गड़बड़ाते समीकरण, खाप के फैसलों से बदल जाती है देश की तस्वीर

उन्होंने कहा कि 2017 से पहले यूपी के नाम से दिल्ली में कमरा नहीं मिलता था, अब यूपी के नाम से हाथ मिलाते हैं। गुंडे-माफिया पर कार्रवाई हुई है। शिक्षा, चिकित्सा और सड़कों पर काम किया गया है।



यह भी पढ़ें: ईद पर बेबस दिखे अफसर: सड़क पर बैठ पढ़ी नमाज, अल्लाह हू अकबर के लगाए नारे, हिंदूवादी ने की कार्रवाई की मांग

विपक्ष को सिर्फ एक तरह का ही वोट मिलेगा : बृजेश पाठक
उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का कहना है कि विपक्ष को सिर्फ एक ही तरह का वोट मिलेगा। पहले दो चरणों से ही भाजपा प्रचंडता से जीतेगी।

सवाल : लोकसभा के पहले चरण में आप भाजपा की क्या स्थिति आंक रहे हैं?
जवाब :
पहले दोनों चरणों में भाजपा प्रत्येक सीट पर प्रचंड जीत की स्थिति में है। जनता भाजपा के साथ खड़ी हुई है। 

सवाल : विपक्ष भी अपनी मजबूती का दावा कर रहा है।
जवाब : विपक्ष सिर्फ 20 प्रतिशत वोटों पर सिमट जाएगा। इनको सिर्फ एक तरह का ही वोट मिलेगा। कुछ रिश्तेदार इनके मतदाता है। आम जनता भाजपा के साथ है। 

सवाल : चुनाव से पहले कुछ लोग विरोध कर रहे हैं, उठापटक चल रही है।
जवाब : सब भाजपा को वोट देंगे। कोई भी अलग नहीं जाएगा। इंतजार करिए, आपको सब साथ खड़े दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें: खास रिपोर्ट: हुक्के की गुड़गुड़ाहट के बीच बनते-गड़बड़ाते समीकरण, खाप के फैसलों से बदल जाती है देश की तस्वीर
विज्ञापन

सवाल : किन कामों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं।
जवाब : सपा के कार्यकाल में बेसिक स्कूलों में एक करोड़ 12 लाख बच्चे बचे थे। आज एक करोड़ 90 लाख से अधिक बच्चे हैं। भाजपा सरकार ने सरकारी स्कूलों को प्रमोट किया है। कायाकल्प हुआ। ड्रेस बदली, जूते और मौजे तक बदले हैं। अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को बेहतर शिक्षा का प्रयास है। नई शिक्षा नीति में मातृभाषा में शिक्षा दे रहे हैं। स्वास्थ्य, सड़क समेत प्रत्येक क्षेत्र में कार्य किया है।

यह भी पढ़ें: ईद पर बेबस दिखे अफसर: सड़क पर बैठ पढ़ी नमाज, अल्लाह हू अकबर के लगाए नारे, हिंदूवादी ने की कार्रवाई की मांग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें