फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम करनी होगी जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता : सुधीर कुमार

विज्ञापन
एसडी डिग्री कॉलेज में आयोजित गोष्ठी में उपस्थित शिक्षक - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एसडी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर ने कहा कि गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता को बढ़ावा देना चाहिए। जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करनी होगी।
विज्ञापन

जंतु विज्ञान विभाग में ऊर्जा संरक्षण विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. शेखर चंद ने भविष्य में वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों की उपयोगिता पर विचार साझा किए। बायोडीजल, बायो सीएनजी और एथेनॉल की उपयोगिता के बारे में बताया। डॉ. अशोक त्रिपाठी ने ऊर्जा संरक्षण के तरीकों के बारे में जानकारी दी। डॉ. नवीन कुमार ने नए ऊर्जा स्रोतों एवं ऊर्जा संरक्षण पर बल दिया।
डॉ. नीलम सिन्हा ने कहा कम ऊर्जा खपत वाले उपकरणों का प्रयोग आवश्यक है। डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण के लिए जागरूकता जरूरी है। छात्रा आंचल, शिवानी, गुंजन, अनीता ने पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया। कॉलेज की आईओएसी समन्वयक डॉ. अलका बंसल ने अतिथियों का आभार जताया। मौके पर डॉ. अजय पाल, डॉ. संगीता सिंघल, डॉ. विजय लक्ष्मी, डॉ. गौरव, डॉ. दिव्या बक्शी, डॉ. गौरव, डॉ. सलीम, अलका दहिया, डॉ. राजेंद्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें