फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने देवंबद में बाजार खोलने का जारी किया नया रोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। कोरोना काल में नगर के बाजारों में लोगों की अनावश्यक भीड़ एकत्र न हो। इसके लिए प्रशासन ने मंगलवार से नया रोस्टर तैयार किया। साथ ही व्यापारियों से नये रोस्टर के मुताबिक प्रतिष्ठान खोलने की अपील की। उन्होंने कहा यदि किसी व्यापारी ने साप्ताहिक बंदी के दिन दुकान खोली तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

प्रशासन के नये आदेश के अंतर्गत दूध, फल सब्जी, मेडिकल स्टोर, फोटो स्टेट, जनसेवा केंद्र, इनकम टैक्स, सेल्स टैक्स, टेलीफोन, इंटरनेट, मोबाइल रिचार्ज, मिठाई की दुकान, टेंट हाउस, प्रिंटिंग प्रेस, टायर पंचर और वाहन शोरूम साप्ताहिक बंदी रविवार को छोड़कर प्रतिदिन सुबह नौ से सांय सात बजे तक खुलेंगे। बैकरी, कन्फेक्शनरी, भवन निर्माण सामग्री, अनाज, बाट माप, कॉस्मैटिक, पशु आहार, जनरल मर्चेंट, गुड़-शक्कर और घड़ी की दुकान मंगलवार और शुक्रवार को खुलेगी। जबकि किताब, स्टेशनरी, दर्जी, रेडीमेड कपड़ा, सेनेटरी सामान, हार्डवेयर, गैस चूल्हा मरम्मत, पेंट, वेल्डिंग, फोटोग्राफर, सराफा व प्लंबर की दुकान बुधवार व शनिवार को खोली जाएगी। जूता, इलेट्रॉनिक्स, बिजली का सामान, बर्तन, चश्मा, खिलौने, गिफ्ट आइटम, साइकिल, आटोमोबाइल, स्पेयर पार्ट, फर्नीचर, लुहार बढ़ी, कबाड़ी व स्क्रैप की दुकान सोमवार और बृहस्पतिवार को खुलेगी। जबकि कृषि यंत्र, खाद बीज, कीटनाशक दवा और किराना की दुकान सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को खुलेंगी। एसडीएम देवेंद्र पांडेय ने दुकानदारों से रोस्टर के अनुसार बाजार खोलने तथा कोरोना से बचाव को सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने, मास्क, दस्ताना और सैनिटाइजर रखने को कहा । साप्ताहिक बंदी में दुकानें खोलने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
फोटो-11
गंगोह। अनलॉक वन लागू होने के बाद पहले ही दिन बाजार खुलते ही भारी भीड़ बाजार में जुट गई। कई जगहों पर तो जाम की स्थिति बनी रही। लोगों ने शारीरिक दूरी की धज्जी उड़ाई व कई लोगों ने मुंह पर मास्क भी नहीं लगाया। गंगोह में अनेक दुकानें बिना अनुमति भी खुल रही है। पुलिस भी इस सबके प्रति लापरवाह दिखाई दी। हालांकि कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने कहा जो दुकानदार रोस्टर का उल्लंघन करेगा, उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

प्रतिदिन बाजार खोलने की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
देवबंद। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज सिंघल के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचे व्यापारियों ने एसडीएम देवेंद्र पांडेय को सौंपे ज्ञापन में कहा कि लॉकडाउन के कारण दो माह तक नगर का बाजार बिल्कुल बंद रहने से भारी नुकसान हुआ है। अब अनलॉक-वन में व्यापारियों को दो-दो दिन दुकान खोलने की अनुमति ही दी गई है। व्यापारियों का कहना है कि दो दिन दुकानें खुलने से बाजार में ग्राहक नहीं आ रहा, जबकि दुकान के खर्चे ज्यों के त्यों हैं। ऐसी स्थिति में आम दुकानदारों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। इसलिए प्रतिदिन दुकानें खोलने की अनुमति दी जाए। एसडीएम ने व्यापारियों को मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया है। महामंत्री इसहाक बाले खां, कोषाध्यक्ष विनीत जैन, गुरजोत सिंह सेठी, पुनीत बंसल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें