फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बढ़ रहे डेंगू के मरीज, निजी डॉक्टरों की रिपोर्ट पर स्वास्थ्य विभाग में मंथन      

Wed, 01 Nov 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
Dengue
विज्ञापन
शहर में बढ़ रहे डेंगू के मरीजों को लेकर निजी चिकित्सकों पर स्वास्थ्य विभाग की नजरें टेढ़ी हो गई हैं। मंगलवार को एसीएमओ ने प्राइवेट चिकित्सक डॉ सुशील राजवंशी के क्लीनिक पर छापामारी कर डेंगू के मरीजों की जांच-पड़ताल की। चिकित्सकों से पूछताछ के साथ मरीजों का आंकड़ा भी जुटाया गया है। उधर, मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के कारण डेंगू-मलेरिया के मरीज बढ़ गए हैं, जबकि नगर पालिका ने फॉगिंग को चुनाव की आड़ लेकर ठंडे बस्ते में डाल दिया है।      
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के निर्देश हैं कि निजी चिकित्सक डेंगू, मलेरिया की जांच कर प्रतिदिन उसकी रिपोर्ट विभाग को देंगे। विभाग उक्त रिपोर्ट के आधार पर एलाइजा टेस्ट कराने के बाद ही मरीज को डेंगू मानेगा। जनपद में कई निजी चिकित्सकों की रिपोर्ट में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 100 से ऊपर पहुंच गया है।

इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति है। चूंकि विभाग ने केवल 12 लोगों को डेंगू से पीड़ित माना है। मामले को लेकर मंगलवार को सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा के निर्देश पर एसीएमओ डॉ प्रवीण चौपड़ा ने चिकित्सकों की टीम साथ लेकर नईमंडी के डॉ सुशील राजवंशी के राजवंश हृदय, गुर्दा रोग एवं जनरल हॉस्पिटल पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


एसीएमओ डॉ चौपड़ा ने बताया कि अस्पताल में डेंगू के अधिक मरीज बताए जा रहे थे। इसको लेकर जांच की गई है। मंगलवार को 31 मरीज पंजीकृत मिले हैं। चिकित्सक से बुधवार शाम तक सभी मरीजों की जांच रिपोर्ट के साथ डेंगू की पुष्टि के पैमाने के सर्टिफिकेट मांगे गए हैं।

उधर, अस्पताल के चिकित्सक डॉ सुशील राजवंशी ने बताया कि उनके अस्पताल में अनेक पैथोलॉजी से डेंगू की पुष्टि वाले मरीज भर्ती हैं। पिछले एक सप्ताह से डेंगू आपदा की तरह आया है। जिसके अनेक लोगों में लक्षण मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल की ओर से एक-एक बिंदू की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।      

पैथोलॉजी लैबों की होगी जांच      
मुजफ्फरनगर। डेंगू की जांच करने वाली पैथोलॉजी लैबों की भी जांच होगी। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने बताया कि रविंद्र पैथोलॉजी आदि के साथ अनेक पैथोलॉजी लैब में डेंगू की जांच कीं जा रही है, उनकी रिपोर्ट और एक्युपमेंट के साथ लैब टेक्नीशियन की जांच-पड़ताल होगी।      

पालिका की फॉगिंग व्यवस्था ठप      
मुजफ्फरनगर। नगर निकाय चुनाव की आड़ में पालिका प्रशासन ने फॉगिंग व्यवस्था को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। नगरीय क्षेत्र में पालिका पर फॉगिंग की जिम्मेदारी है, लेकिन अब निकाय चुनाव के कारण फॉगिंग नहीं कराई जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें