फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर दो भाइयों की मौत, भोपा रोड ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी      

Wed, 01 Nov 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नईमंडी कोतवाली क्षेत्र में भोपा रोड पर हुए सड़क हादसे में मखियाली के दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों टिहरी पेपर मिल में ठेकेदारी करते थे। सोमवार देर रात को दोनों बाइक पर सवार होकर मिल में जा रहे थे। रास्ते में एक ट्रक ने दोनों को चपेट में लेकर कुचल दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों ही हेलमेट नहीं पहने थे। दो युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। मंगलवार देर शाम गमगीन माहौल में दोनों के शव दफनाए गए।      
विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली के गांव मखियाली निवासी आजम (22) और उसका चचेरा भाई (18) आदिल भोपा रोड पर स्थित टिहरी पेपर मिल में ठेकेदारी करते थे। सोमवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे दोनों बाइक पर सवार होकर मिल में जा रहे थे। जब दोनों एक पेपर मिल से आगे पहुंचे तो तभी पीछे से आए ट्रक ने दोनों को चपेट में लेकर कुचल दिया, जिससे दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़ कर भाग गया।

राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उसके पास से मिले मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी, तब उनकी पहचान हुई। सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने जाम लगाने का भी प्रयास किया, जिन्हें पुलिस ने समझा-बुझा कर शांत कर दिया। बाद में शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक आजम के पिता अशरफ की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों हेलमेट नहीं पहने थे। दोनों अविवाहित थे। उनकी मौत से परिजनों पर गमो का पहाड़ टूट गया है।     
विज्ञापन


युवक की हादसे में मौत, बहनोई घायल
कांधला। पानीपत जाते समय ट्रक की टक्कर लगने से गंगेरू निवासी युवक और उसका बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई, जबकि बहनोई की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे से परिवार के लोगों में मातम पसर गया। थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी फुरकान 17 वर्ष पुत्र इरफान पानीपत में कपड़ा बेचने का काम करता था। सोमवार शाम फुरकान अपने बहनोई भूरे के साथ बाइक से पानीपत जा रहा था। जब वह पानीपत के समीप पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

बाइक सड़क किनारे खाई में जा गिरी, जबकि फुरकान और भूरे घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को चिकित्सालय में पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान फुरकान की मौत हो गई। जबकि भूरे की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। हरियाणा पुलिस ने मामले की सूचना फुरकान के परिजनों को दी। हादसे से परिवार के लोगों में मातम पसरा है। मंगलवार को फुरकान का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव गंगेरू लाया गया। इसके बाद गमगीन माहौल में शव सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें