फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: डेंगू और मलेरिया का हमला, अलग-अलग दो मरीज मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गर्मी शुरू होते ही मच्छरों ने डंक मारना शुरू कर दिया है। जनपद में अलग-अलग दो लोग डेंगू और मलेरिया पॉजिटिव पाए गए हैं। मलेरिया पॉजिटिव पाए गए मरीज को गंभीर हालत में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गर्मी का मौसम शुरू होने के बाद मच्छरों ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। मच्छरों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में एक से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है।
ढाई हजार से अधिक आशा घर-घर जाकर लोगों को डेंगू और मलेरिया के प्रति जागरूक कर कर रही हैं। जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि मौजूदा सीजन में एक महिला डेंगू पॉजिटिव पाई गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुराने प्लानिंग ऑफिस क्षेत्र निवासी महिला बीकानेर में शादी समारोह में हिस्सा लेकर लौटी थी। लक्षण सामने आने पर जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई। बताया कि हाल में ही अफ्रिका महाद्वीप के देश सियारा लियोन से लौटे एक व्यक्ति में भी मलेरिया की पुष्टि हुई है। जिसे उपचार के लिए मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें