फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली घर पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

विज्ञापन
किसानों से जुड़ी मांगों को लेकर एसडीओ जानसठ को ज्ञापन सौंपते भाकियू तोमर के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मीरापुर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के पदाधिकारियों ने विद्युत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर एसडीओ जानसठ को एक ज्ञापन दिया। चेतावनी दी है कि जल्द समाधान नहीं होता है तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

भाकियू तोमर के ब्लाक अध्यक्ष समर सिंह चौधरी ने बताया कि विद्युत निगम की लापरवाही के चलते 22 अक्टूबर 2019 को ओमवीर पुत्र ईश्वर सिंह निवासी ग्राम भुम्मा के भैंसे की एचटी करंट लगने से मौत हो गई थी। उसका मुआवजा अभी तक किसान को नहीं दिया गया है। आरोप है कि कुतुबपुर बिजली घर पर तैनात जेई व लाइनमैन आए दिन किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। खेतों की विद्युत सप्लाई 10 घंटे सुनिश्चित की गई है लेकिन कुतुबपुर बिजलीघर द्वारा मात्र पांच-छह घंटे आपूर्ति की जा रही है। इससे किसान परेशान हैं। इस संबंध एसडीओ विद्युत निगम जानसठ को ज्ञापन देकर बिजली घर पर तैनात जेई व ग्राम कुतुबपुर के ही निवासी लाइनमैन के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर कुतुबपुर बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। इस मौके पर जिला महासचिव राजेंद्र चौधरी, ब्लॉक सचिव नाजिम, संजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें