फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में महर्षि कश्यप एकता संगठन का प्रदर्शन

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में धरना देते महर्षि कश्यप एकता संगठन के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। महर्षि कश्यप एकता संगठन द्वारा सोमवार को कलक्ट्रेट में कश्यप, निषाद, प्रजापति और राजभर समेत 17 जातियां को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस डीएम चंद्रभूषण सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष सुशील कश्यप ने कहा कि प्रदेश की 66 जातियों की अनुसूचित जातियों की सूची में कश्यप, प्रजापति व राजभर समुदाय की सात जातियां भी शामिल हैं। इनकी पर्यायवाची जातियां कश्यप, निषाद ,केवट, मल्लाह, कहार, धींवर, धीमर, बाथम, बिंद, भर, राजभर, कुम्हार और प्रजापति आदि जातियों को इनकी मूल जाति के साथ परिभाषित नहीं किया गया है, जिससे इन्हें एससी वर्ग का लाभ नहीं मिल पा रहा है। संवैधानिक आरक्षण संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष जयभगवान कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने पूर्व में इन जातियों को एससी में शामिल कर आरक्षण देने का वादा किया था, लेकिन अब तक इसे पूरा नहीं किया गया है। देवेंद्र कश्यप ने कहा कि यदि भाजपा सरकार विधानसभा चुनाव से पहले इन जातियों को एससी वर्ग का लाभ नहीं देती, तो भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम किया जाएगा। इस दौरान मोतीराम कश्यप, रामशरण कश्यप, डॉ सुनील कश्यप, चौधरी धर्मेंद्र कश्यप, पंकज कश्यप, संजय भारतीय, चौधरी भोपाल कश्यप, सत्यवीर प्रजापति, मोहन प्रजापति, अर्जुन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें