फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
पैट्राल,डीजल की महंगाई के विरोध में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते ऑल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन ने कचहरी में प्रदर्शन किया। प्रशासन को राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी दिया।
ज्ञापन में कहा गया कि केंद्र सरकार पेट्रोल, डीजल के दामों पर मनमाना टैक्स वसूल रही है। इस कारण इनकी कीमत लगातार बढ़ाई जा रही है। आम जनता बढ़ते मूल्यों से परेशान है। इन पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाया जाए। प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त की गई। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष इमरान कासमी, यूथ जिलाध्यक्ष आबिद, ओवेसी यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मास्टर खालिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुहेलदेव पार्टी ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। पेंट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और प्रदेश में अपराधों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम दिए ज्ञापन में कहा कि सरकार के मनमाने टैक्स के कारण डीजल और पेट्रोल की कीमत बढ़ी है। जीएसटी के दायरे में लाकर इनके मूल्य कम किए जाएं। शुकतीर्थ में एम्स की स्थापना की जाए। प्रदेश में बढ़ते अपराधों को रोका जाए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपाल मांडी, कविता, मुनकीद, शारदा, ब्रिजेश, शांति, आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें