फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: वाहनों के ऑन रोड दामों पर जीएसटी घटाने की मांग से छूट रहे पसीने

विज्ञापन
मेरठ रोड स्थित बाइक एजेंसी   पर बिक्री के लिए खड़े किए गए दुपहिया वाहन। संवाद।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जीएसटी सुधार लागू होने के बाद से दुपहिया वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि सरकार की ओर से दुपहिया वाहनों की एक्स शोरूम कीमत पर जीएसटी में 10 प्रतिशत की छूट दी गई है, जबकि ग्राहकों की ओर से वाहनों के ऑनरोड दामों पर छूट की मांग की जा रही है। ग्राहकों को समझाने में शोरूम संचालकों के पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले महीने 22 सितंबर से देशभर में जीएसटी रिफार्म लागू हुए। केंद्र सरकार की ओर से पहले ही दुपहिया वाहनों की बिक्री पर 10 प्रतिशत जीएसटी घटाने की घोषणा कर दी गई थी। छूट लागू होते ही दुपहिया वाहनों के शोरूम पर खरीदार पहुंचना शुरू हो गए।


एक्स शोरूम दाम में जुड़ रहा रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस चार्ज

कंपनी की ओर से शोरूम को जिन दामों पर वाहन बेचे जाते हैं, उसे एक्स शोरूम प्राइज बोला जाता है। वाहन की बिक्री के बाद ग्राहकों से जो पैसा वसूल किया जाता है, उसे ऑनरोड कीमत कहा जाता है। शोरूम अथवा एजेंसी मालिक की ओर से एक्स शोरूम कीमत में वाहन के रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस का पैसा भी जोड़ा जाता है, जिसके चलते प्रत्येक दुपहिया वाहन के दाम में 10 हजार रुपये से अधिक का अंतर आता है।
विज्ञापन

मेरठ रोड स्थित हीरो कंपनी के शोरूम पर बाइक खरीदने पहुंचे बघरा निवासी अब्दुल्ला ने बताया कि उन्हें स्पलेंडर प्लस बाइक खरीदनी थी लेकिन जीएसटी की छूट एक्स शोरूम कीमत पर दी जा रही है ना कि ऑनरोड पर, जिससे बाइक की वास्तविक कीमत में छूट में एक हजार से अधिक का अंतर आ रहा है।
मेरठ रोड स्थित विहान मोटर्स के सेल्स मैनेजर साहिल का कहना है कि जीएसटी की छूट एक्स शोरूम दामों पर दी जा रही है लेकिन ग्राहक ऑनरोड दामों पर छूट की मांग कर रहे हैं। उन्हें समझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें