फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: देहात की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी तीन नई रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो को 42 सीट वाली तीन नई रोडवेज बस मिली हैं। तीनों बसों को देहात क्षेत्र में संचालन की तैयारी शुरू की है। जो रूट तैयार किया गया है उससे मुजफ्फरनगर व शामली जनपदों के यात्रियों को लाभ मिलेगा। तीनों बसों का किराया तय किया जा रहा है।
विज्ञापन

परिवहन निगम अधिकारियों ने निगम की सेवा देहात क्षेत्र में शुरू करने के लिए कदम उठाए है ताकि निगम की आय बढ़ सके और देहात क्षेत्र के लोग निगम की सेवा से जुड़ सकें। परिवहन निगम को मुख्यालय से तीन नई बसें मिली हैं। इन बसों को निगम के अधिकारियों ने मुजफ्फरनगर से बरला, मांडला, घुमावटी, कम्हेड़ा, नंगला दुहेली व मुजफ्फरनगर से शामली, थानाभवन, ऊन, नाईनंगला व मुस्तफाबाद तथा मुजफ्फरनगर से रेई, बढ़ेडी, दतियाना, गादला, नन्हेड़ा, बसेड़ा व सिकंदरपुर तक चलाने का निर्णय लिया है। ये सभी गांव जनपद मुजफ्फरनगर व शामली के अंर्तगत आते हैं। निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह सभी छोटे मार्ग वाले रूट है जिस कारण इन रूटों पर 42 सीट वाली छोटी बस चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि तीनों बसों का रूट बना लिया गया है। किराया तय कर जल्द ही बसों का चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें