फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अतिक्रमण हटाने की मांग, शिवसेना ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
-शिवसेना कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। गोल मार्केट के बरामदे में व्यापारियों के अतिक्रमण पर नाराजगी जताते हुए शिवसेना ने प्रदर्शन की चेतावनी दी। साथ ही अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर अतिक्रमण हटवाने की मांग की। इसके बाद अधिशासी अधिकारी ने व्यापारियों की बैठक बुलाई है।
शिवसेना का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा के नेतृत्व में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह से मिला। गोल मार्केट में व्यापारियों की ओर से अतिक्रमण करने का आरोप लगाया। उन्होंने गोल मार्केट से अतिक्रमण हटवाने की मांग की। ईओ से कहा कि गोल मार्केट का बरामदा आम लोगों के आवागमन के लिए खुला छोड़ा गया था, लेकिन इस पर दुकानदारों ने पूरी तरह से कब्जा किया हुआ है। इन दुकानदारों ने बरामदे में ठीये भी बेच रखे हैं और उनसे वसूली करते हैं।
विज्ञापन



गोल मार्केट के रास्ते पर स्टील की रेलिंग लगवा कर वहां पर भी कब्जा जमा लिया। शिवसेना नेताओं ने एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह को भी अवगत कराया है। अतिक्रमण न हटने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी। इस दौरान डॉ. योगेंद्र शर्मा, लोकेश सैनी, अमरीश त्यागी, राजेश कश्यप, बसंत कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि उन्होंने पहले भी गोल मार्केट के व्यापारियों को समझाने के बाद अतिक्रमण हटवाया और जुर्माना किया था। बृहस्पतिवार को मार्केट के व्यापारियों के साथ पालिका में मीटिंग की जाएगी। उनको स्वयं बरामदा खाली कराने के लिए मनाया जाएगा। अन्यथा अतिक्रमण हटवाते हुए जुर्माना भी वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें