फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखधंधा शब्द के प्रयोग पर रोक लगाने की मांग

विज्ञापन
बुढ़ाना तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करते महायोगी शिव गोरखनाथ महासभा के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बुढ़ाना। महायोगी शिव गोरखनाथ महासभा व नाथ सम्प्रदाय के लोगों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी की गैर मौजूदगी में नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में गोरखधंधा शब्द के प्रयोग पर रोक लगाने की मांग की गई। महासभा के लोगों ने कहा कि मीडिया तथा प्रशासनिक अधिकारी गलत कार्यों को गोरखधंधा का नाम देते है, जो गलत है। गोरखधंधा एक पवित्र शब्द है।
विज्ञापन

महायोगी शिव गोरखनाथ महासभा व नाथ सम्प्रदाय के कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मंगलवार दोपहर को तहसील मुख्यालय पहुंचे और तहसीलदार कार्यालय के सामने हंगामा व प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि गुरु गोरखनाथ उनके आराध्य देव है। हिंदू देवी-देवताओं के समान ही पूजनीय है। उनके द्वारा किए गए कठिन योग कार्यों को गोरखधंधा का नाम दिया गया है। गोरखधंधा एक पवित्र शब्द है। इस शब्द को गलत कार्यों से जोड़ा जाना निंदनीय है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आए दिन प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में तथा प्रशासनिक अधिकारी रोजाना गलत कार्यों के लिए इस शब्द का प्रयोग करते है। उन्होंने गलत कार्यों के लिए गोरखधंधा शब्द के प्रयोग पर रोक लगाने तथा दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने उपजिलाधिकारी व तहसीलदार की गैर मौजूदगी में नायब तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर ज्ञापन देने वालों में बाबूराम रमेश चन्द्, शिवकुमार उपाध्याय, ओमदत्त, सूरजमल, कपिल, रविन्द्र, सुशील व वेदपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें