फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शराब ठेका हटाए जाने की मांग, एसडीएम को दिया प्रार्थना पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव जोहरा में मंदिर एवं सरकारी अस्पताल के निकट शराब के ठेके को हटावाए जाने की मांग को लेकर एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया गया। शराब ठेका न हटाने पर भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
बुधवार को मंसूरपुर क्षेत्र के गांव जोहरा के ग्रामीण भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ताओं के साथ तहसील पहुंचे तथा एसडीएम डॉ. ललित मिश्रा को प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र में बताया गया कि गांव में मंदिर और सरकारी अस्पताल के निकट आबादी से लगा हुआ शराब का ठेका है।
विज्ञापन

ठेके पर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिस कारण अस्पताल में दवाई लेने के लिए आने वाली महिलाओं तथा स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ठेका आबादी से दूर किया जाना आवश्यक है। ठेका नहीं हटने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है। एसडीएम ने बताया कि इस मामले में जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रार्थना पत्र देने वालों में राजवीर सिंह, प्रवेश कुमार, मनीष, मनोज कुमार, सुमित दाहौड़, विकास दीक्षित, योगेश प्रधान शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें