फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: डीआईओएस परिसर में धरना प्रदर्शन कर अवैध कब्जे हटवाने की मांग

विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय में धरने के दौरान आर्य सभा प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए स्रोत संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के पदाधिकारियों ने मंगलवार को डीआईओएस परिसर में धरना प्रदर्शन कर आर्य समाज की संपत्तियों एवं शिक्षण संस्थानों पर हुए अवैध कब्जों को हटाने की मांग की है। इसके साथ ही अवैध रूप से संचालित हो रही शिक्षण संस्थाओं की मान्यता रद्द कर कार्रवाई की अपील की।
सभा के महामंत्री अनूप सिंह राठी ने कहा कि कुछ व्यक्तियों द्वारा फर्जीवाड़ा कर आर्य समाज की संपत्तियों और शिक्षण संस्थानों पर अवैध कब्जा कर गैरकानूनी रूप से संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से इन शिक्षण संस्थाओं से आर्य समाज का नाम ही हटा दिया गया और आर्य प्रतिनिधि सभा को प्रबंध कार्यकारिणी से भी अलग कर दिया। उन्होंने बताया कि डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास ने मामले की जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान सभा के प्रधान हरिओम त्यागी, मुकेश आर्य, नरदेव मुनि, राजेंद्र सिंह, महेश पालीवाल, प्रवीण कुमार राणा, सुरेंद्र, विनय कुमार आर्य शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें