फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौवंश जी रहा कष्टकारी जीवन

विज्ञापन
मंसूरपुर में गायों का थाने के सामने हाईवे के डिवाइड पर ही आश्रय बना है। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
गोवंश की सुरक्षा कराने की मांग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जन कल्याण आंदोलन के संयोजक प्रमोद कुमार ने प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी को पत्र लिखकर गोवंश की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि गोवंश कष्टकारी जीवन जी रहा है।
विज्ञापन

प्रमोद कुमार की ओर से मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र में कहा कि गोशाला, गाय और गोवंश मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में है। जमीनी हकीकत बहुत ही दुखद और कष्टकारी है। आवारा पशु यदि किसान के खेत में अपना पेट भरने के लिए घुसते हैं तो किसान उनको लाठी मारकर दौड़ाते हैं। बड़ा सवाल यह है कि चारागाह लोगों ने छोड़े नहीं, नदियों का पानी उद्योगों ने इतना दूषित कर दिया है कि ऐसे जानवरों के लिए पेट की प्यास बुझाने के लिए स्वच्छ पानी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में यह जानवर जाएं तो जाएं कहां। भूख और प्यास में गोवंश की मौत हो रही है। उनकी मांग की है कि सभी गोशाला में ऐसे पशुओं के समायोजन, उनकी देखरेख और इसके लिए सम्मानित बजट सुनिश्चित हो। इन गोशाला की जिम्मेदारी तहसील वाइज उपजिलाधिकारी को दी जाए, ताकि इन जानवरों के साथ कोई भी अन्याय न हो सके। उन्होंने शिकायत पत्र में बताया कि मंसूरपुर में थाने के सामने हाईवे की डिवाइडरों पर गाय और गोवंशीय पशु घूमते रहते हैं, जिनके लिए प्रशासन ने कोई इंतजाम नहीं किए हैं। प्रमोद कुमार ने बताया कि उनकी शिकायत को मुख्य सचिव कार्यालय से पशुधन मंत्रालय को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें