फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावण माह में मांस की दुकानें बंद कराने की मांग

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते शिव सेना के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सावन के महीने में जनपद में मांस की दुकानों को बंद कराने और शराब की दुकानों पर पर्दा डलवाने की मांग करते हुए शिवसैनिकों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि युवकों से कार्य कराने वाले ब्यूटी पार्लरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो ब्यूटी पार्लरों की जांच का काम शिवसैनिक करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम तीन सूत्रीय ज्ञापन एडीएम प्रशासन अमित सिंह को सौंपा। इसमें कहा गया कि कोरोना महामारी व लॉकडाउन के चलते गरीब, किसान और मजदूर वर्ग आर्थिक संकट से गुजर रहा है। किसानों व मजदूरों की आर्थिक स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए उनके समस्त ऋण माफ किए जाएं। शहर में संचालित ब्यूटी पार्लरों में युवकों के काम करने पर प्रतिबंध लगाया जाए। सावन के महीने में सभी प्रकार की मांस की दुकानों को बंद किया जाए। शराब की दुकानों पर पर्दा किया जाए। जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि यदि प्रशासन ब्यूटी पार्लर व मीट मांस की दुकानों पर कार्रवाई नहीं करेगा, तो शिवसेना अपने स्तर से अभियान चलाएगी। जिला उपप्रमुख राजीव गर्ग, विनय बिंदल, मनीष बालियान, जल सिंह वर्मा, अशोक गुप्ता, मनोज गुप्ता, नवीन कश्यप, विनोद वत्स, भीम तिलोरा, भूपेश त्यागी, राहुल पांडे, सतीश वर्मा, संदीप ठाकुर, गोविंद पाल विशाल त्यागी, सौरभ राजपूत, आकाश, सूरज, अमित कलसानिया, कपिल, रूपराम कश्यप, सोनू वर्मा, मुकेश जैन, राधेश्याम कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें