फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढों में तब्दील हुआ दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर/रामराज। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग गंगा बैराज के निकट पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुका है। यहां से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं जो लगातार हादसे का शिकार होते हैं। इसके बावजूद एनएचएआई द्वारा न तो इस महत्वपूर्ण सड़क पर पैचवर्क कराया जा रहा है और न ही निर्माण।
विज्ञापन

दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर गंगा बैराज के पास करीब एक माह से गहरे गड्ढे बन गए हैं। सड़क किनारे और बीच में स्थित इन गड्ढों में गिरकर न केवल आए दिन वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। गत एक सप्ताह में ही छह लोग इन गड्ढों में वाहन गिरने से घायल हो चुके हैं। सोमवार देर रात भी इस मार्ग पर दो पिकअप वाहनों की भिड़ंत हो गई थी, जिसमें बिजनौर जनपद के थाना चांदपुर क्षेत्र के गांव फिना निवासी सलीम की मौत हो गई थी। क्षेत्र वासियों द्वारा लगातार सड़क में गढ्ढे भरने की मांग की जा रही है, लेकिन एनएचएआई द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट इंजीनियर आयुष कुमार ने बताया कि मैटिरियल की कमी के कारण गढ्ढे नहीं भरे जा रहे थे। बुधवार को मवाना प्लांट से मैटिरियल भिजवाकर इस सड़क पर पैचवर्क कर गड्ढामुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें