रोहाना कलां। इंडियन पोटाश लिमिटेड को डीएपी आपूर्ति करने वाली सऊदी अरब की कंपनी साऊदी अरेबियन मायनिंग कंपनी मादेन के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मिल और डिस्टलरी का दौरा किया। अपने उत्पादों और किसानों की आवश्यकता की जानकारी ली।
प्रबंध निदेशक हसन अल-अली, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनस अल-बस्सम एवं कंपनी के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ रोहाना कलां स्थित डिस्टलरी, सीबीजी इकाई, चीनी मिल एवं प्रधानमंत्री किसान सुविधा केंद्र का दौरा किया। आईपीएल के प्रबंध निदेशक डॉ. पीएस गहलौत, अधिशासी निदेशक एवं वाईस प्रेसिडेंट नीरज शर्मा, डाॅ. यूएस तेवतिया, विशाल शौनक भ्रमण कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।
डिस्टलरी इकाई में प्रबंधक रमेश कुमार शर्मा एवं शुगर यूनिट प्रमुख कुलदीप सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। आपूर्ति किए गए उत्पादों का निरीक्षण किया।
अतिथियों ने कहा कि डीएपी की आपूर्ति में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। कृषि वैज्ञानिक डाॅ. विकास मलिक ने गन्ने की उत्तम पैदावार करने के लिये किसानों को सुझाव दिए। चीनी मिल इकाई प्रमुख कुलदीप सिंह, रामबीर लल्लर, पंकज बालियान, यतेन्द्र पंवार, आरके तिवारी, तरुण गौड़ मौजूद रहे।