फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों को मिट्टी के दीपक भेंटकर मनाएंगी दीपावली

विज्ञापन
मंसूरपुर में पटाखों के विरुद्घ जन जागरुकता रैली निकालते छात्र-छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
दोस्तों को मिट्टी के दीपक भेंटकर मनाएंगी दीपावली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर। अमर उजाला की ओर से चलाए गए अभियान एक युद्ध... पटाखों के विरुद्ध समाज में संदेश देने के लिए कारगर साबित हो रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने पटाखे नहीं जलाने का संकल्प लिया। छात्राओं ने कहा कि वे अपने दोस्तों तथा पड़ोसियों को मिट्टी के दीपक भेंट कर दीपावली मनाएंगी। इससे समाज में समरसता का संदेश भी जाएगा।
इस स्कूल में हुए कार्यक्रम के उपरांत अध्यापकों के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने हाईवे से होकर मिल मंसूरपुर बाजार में लोगों से पटाखे नहीं जलाने की अपील करते हुए जागरूकता रैली निकाली। छात्र-छात्राएं हाथों में बैनर तथा स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर नागरिकों को पटाखों से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। नागरिकों ने अमर उजाला की इस मुहिम की प्रशंसा की। स्कूल की छात्राओं में गुंजन, साक्षी, गुड्डन, तनुश्री, मानसी, रैना, पारुल, वर्णिका आदि का कहना है कि पर्यावरण को बचाने के लिए वे पटाखे नहीं जलाएंगे। पटाखे जलाने से वायु प्रदूषण तो होता ही साथ धन की भी हानि होती है। आग लगने से हादसे भी हो जाती हैं। वे अपने दोस्तों तथा पड़ोसियों को मिट्टी के दीपक भेंट कर दीपावली मनाएंगी। विद्यार्थियों ने कहा कि लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के कारण आज सभी लोग प्रभावित हैं। इससे नागरिकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। बढ़ते प्रदूषण से नागरिक अस्थमा, सांस की बीमारी, टीबी, आंखों में जलन जैसी भयंकर बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में हर जिम्मेदार नागरिक को आगे आकर बढ़ते हुए प्रदूषण को जितना हो सके रोकने की कोशिश करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण शुद्धि के लिए हवन करें
स्कूल प्रबंधक संजीव राठी ने कहा कि पर्यावरण पहले ही काफी प्रदूषित हो चुका है। पटाखे जलाकर इसे और प्रदूषित न करें। उन्होंने बच्चों से कहा कि वह दीपावली पर पटाखे जलाने की जिद न करें। पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए घर में दीपावली के अवसर पर पूरे परिवार के साथ हवन यज्ञ करें। पुरानी परंपरा को बनाए रखने के लिए घर घर जाकर मिट्टी के दीपक तथा मिठाई वितरित कर शुभकामनाएं दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें