फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से लापता महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन से लापता महिला की हत्या
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के गांव में तीन दिन से लापता महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसकी लाश रविवार देर रात एक खेत से मिली। सोमवार को शव की पहचान होने के बाद महिला के पति ने गांव के ही युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अनैतिक संबंधों में हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

तितावी थाना क्षेत्र के गांव ढिंढावली निवासी सुशील की शादी करीब 15 साल पूर्व बिहार निवासी महिला मुन्नी से हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं। छह नवंबर को महिला संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी, जिसके बाद से पति उसकी तलाश कर रहा था। रविवार देर रात गांव के जंगल में एक महिला की लाश मिली, जिसे जंगली पशुओं द्वारा नोंचा गया था। शव की गर्दन पर किसी वस्तु से गला दबाने के निशान मौजूद थे। पुलिस ने उक्त शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया था। सोमवार को महिला के पति ने उक्त शव की पहचान अपनी लापता पत्नी के रूप में की। एसओ कपिलदेव ने बताया कि शाम को मृतका के पति ने गांव के ही सुनील नामक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर देकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार उसकी पत्नी के काफी समय से सुनील के साथ अनैतिक संबंध थे। कुछ समय से आरोपी महिला से पीछा छुड़ाना चाहता था, लेकिन महिला उसके साथ ही रहने की जिद पर अड़ी हुई थी। आरोप है कि इसी के चलते आरोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। एसओ ने बताया कि आरोपी सुनील की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें