फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपाली, राधिका और देवना बनी चैंपियन

विज्ञापन
डीएस पब्लिका स्कूल में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाडी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल एवं क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। अलग-अलग वर्गों के विजेताओं को ट्राफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जनपद के 17 स्कूलों के लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अंडर 11, 14, 17 एवं अंडर 19 वर्गों में हुई प्रतियोगिता के सभी आयु वर्गों में एवं सभी श्रेणियों में रोमांचक मैच खेले गए। बालिका वर्ग में अंडर 11 में देहरादून पब्लिक स्कूल की दीपाली, अंडर 14 में होली एंजेल कांवेंट स्कूल की राधिका गर्ग, अंडर 17 में होली एंजेल की देवना गोयल तथा अंडर 19 में एसडी पब्लिक स्कूल की अनुष्का शर्मा चैंपियन रही। राखी पब्लिक स्कूल की वंशिका, हिमालयन पब्लिक स्कूल की वर्णिका शर्मा, एसडी पब्लिक स्कूल की वंशिका त्यागी एवं युक्ति वर्मा उप विजेता रहीं।
बालक वर्ग में अंडर 11 में एसडी पब्लिक के शौर्य सिंघल, अंडर 14 में एसडी पब्लिक के मुकुल, अंडर 17 में होली एंजेल के आदित्य, अंडर 19 में एसएफडीएवी के हैप्पी चैंपियन बने। अंडर 11 में देहरादून पब्लिक स्कूल के अभिनंदन, एसएफ डीएवी के मुकुल, राखी पब्लिक के अमन त्यागी, एसडी पब्लिक के हार्दिक उप विजेता रहे। विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि महिला क्रिकेट टीम भारत की फिजियो डा. शिवानी लाल एवं डीएस पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर रेणु शर्मा, प्रधानाचार्या संतोष जैन, प्रशासक गगन शर्मा तथा पैफी मुजफ्फरनगर के सचिव डॉ. एसएन सिंह ने सर्टिफिकेट एवं पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान प्रमोद कुमार, सिद्धार्थ चौधरी, अंकित कुमार, अर्नव चौधरी, विकल तोमर, अनिल वार्ष्णेय, प्रभा देवी, भीम सिंह, रजनीश शर्मा, गजेंद्र सिंह, डॉ. नागेंद्र, कृष्णा, तरुण, वसीम अहमद ,विवेक राठी, प्रेम सिंह, अंकुर आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें