केके जैन महाविद्यालय में दो दिवसीय खेलकूद उत्सव के अंतर्गत हुई प्रतियागिताएं
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। केके जैन महाविद्यालय में दो दिवसीय खेलकूद उत्सव के अंतर्गत कैरम, शतरंज एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बैडमिंटन प्रतियोगिता छात्रा वर्ग में दीपा लोरिस, दृष्टि शर्मा ने प्रथम स्थान, लवी एवं सिवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव मुकेश कुमार जैन, प्राचार्या प्रो. रीना, क्रीड़ा अधिकारी डाॅ. मनीष कुमार जैन ने फीता काटकर किया।
छात्र वर्ग में विनय एवं आदित्य ने प्रथम स्थान, रितिक एवं तनिश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कैरम प्रतियोगिता छात्र वर्ग में आर्यन ने प्रथम स्थान, मोनिस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्रा वर्ग में सिवी ने प्रथम स्थान, सलोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राहुल कुमार, द्वितीय स्थान गौरांक जैन ने प्राप्त किया। छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संचालन डाॅ. मोहनी कुमार ने किया।