फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चितौड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने किसानों को योजनाओं की जानकारी दी
विज्ञापन

जानसठ। गांव चितौड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में भाजपा नेताओं द्वारा ग्रामीणों ने किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
गांव पंचायत चितौड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में जिला पंचायत वार्ड नंबर 35 के संयोजक एलडीबी के चेयरमैन ब्रिजेश रस्तोगी द्वारा ग्रामीणों को भाजपा द्वारा चलाई जा रही विकासशील योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हर किसी का ध्यान रखकर योजनाएं बनाई जा रही हैं। वहीं, बैठक में जिला पंचायत चुनाव के संभावित प्रत्याशी को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि पार्टी ऐसे प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारेगी, जो पार्टी का समर्पित व जिताऊ प्रत्याशी होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ग्रामीणों के बीच बैठकर पार्टी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में चर्चा करने को कहा। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधान सतपाल द्वारा की गई। बैठक में ग्राम प्रधान विनोद पाल , योगेंद्र चौधरी, डॉक्टर गोवर्धन, कुमारी संजीवनी , हाजी अखलाक कुरैशी, राजपाल, किरण पाल, राहुल कंसल व पंकज कश्यप आदि गांव के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें