फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता व चार बच्चों की मौत: पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे शव, एकसाथ पांच जनाजे देखकर दहल गया कलेजा

Mon, 20 Jul 2026 11:43 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News: हबीबपुर गांव में इस्लाम के मकान की दीवार और छत गिर गई। मलबे में दबकर इस्लाम और उसके चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो को घायल होने अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
शव गांव में आने पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर स्थित बुढ़ाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव के इस्लाम उर्फ इस्लामुद्दीन और उसकी बेटी रुखसार, अलसीबा, बेटे आहद व जीशान के शव पोस्टमार्टम के बाद सोमवार सुबह गांव लाए गए। मुख्य मार्ग पर चारपाई पर शव रखे गए हैं। गांव के ही कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक करने की तैयारी चल रही है। 
विज्ञापन


उधर, जिला अस्पताल में भर्ती बेटी रुकैया और सुमैया के सिर में चोट है। दोनों को सुबह सीटी स्कैन के लिए ले जाया गया है। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया और सीएमएस डॉ. संजय वर्मा ने वार्ड में पहुंचकर बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली है।
 

ये है मामला
फुगाना थाना क्षेत्र के हबीबपुर सीकरी गांव में रविवार रात तेज बारिश और हवा के चलते कच्चा मकान ढह गया। इसमें एक ही परिवार के छह बच्चों समेत सात लोग मलबे में दब गए। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया, वहां चिकित्सकों ने इस्लाम और उसके चार बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
इस्लाम (58) मजदूरी करता था। रात को वह अपने छह बच्चों बेटी रुकैया (8) रुखसार (10), अलसीबा (4), सुमैया (7), आहद (5) और एक साल के जीशान के साथ घर में खाना खा रहा था। इसी दौरान पहले मकान की एक दीवार गिरी फिर छत गिर गई, जिससे पूरा परिवार मलबे में दब गया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। जेसीबी की मदद से मलबे को हटाया गया। घायलों को निजी वाहनों और एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां इस्लाम, रुखसार, आहद, अलसीबा और जीशान को मृत घोषित कर दिया गया। रुकैया और सुमैयार गंभीर रूप से घायल हैं। 
 
विज्ञापन

हादसे में इनकी मौत
नाम व उम्र
इस्लाम 58
रुखसार 10
आहद 05
अलसीबा 04
जीशान 01

ये हुए घायल
रुकैया 06
सुमैया 07


ये भी देखें...
कांवड़ यात्रा: 24 घंटे होगा इलाज, रूट पर चलेंगी 16 बाइक एंबुलेंस, 100 डॉक्टर तैनात; स्वास्थ्य विभाग का प्लान
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें