फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से छात्र सहित दो की मौत, कोहराम

Tue, 01 Nov 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के खतौली में वायरल और चिकनगुनिया बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जानलेवा बुखारी से छात्र सहित दो की मौत होने से परिवार में कोहराम मचा है।नगर एवं क्षेत्र में जानलेवा बुखार से अब तक महिलाओं और बच्चों सहित तीन दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


मोहल्ला सद्दीकनगर आलू मिल निवासी 32 वर्षीय वसीम बुखार से पीड़ित था। जिसकी दीपावली के दिन मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा मोहल्ला देवीदास निवासी 12 वर्षीय छात्र उमेर की भी बुखार से उपचार के दौरान मेरठ अस्पताल में मौत हो गई।

नगर एवं देहात क्षेत्रों में जानलेवा बुखार कहर बरपा रहा है। हजारों की संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हैं। बुखार से पीड़ित लोगों की सरकारी अस्पतालों व निजी चिकित्सकों के यहां इलाज कराने को लंबी लाईन लगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें