फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा बुखार से युवक सहित दो की मौत 

Thu, 07 Jun 2018 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
गांव में जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चरथावल के कलां और दधेडू खुर्द में अचानक बुखार के बाद युवक समेत दो लोगों में मौत से दहशत पसरी है।  स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक मृतक के परिजनों के यहां से मौत के कारणों की जानकारी जुटाई और केस हिस्ट्री का अवलोकन किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जांच के बाद मस्तिष्क ज्वर से मौत होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

            
मंगलवार को गांव दधेड़ू कलां के तसलीम (45) की मेरठ आनंद हॉस्पिटल में मौत के बाद परिजनों के साथ ग्रामीण हैरान हैं। तीन दिन पहले शाम को रोजे के बाद ठंडा पानी पीने से उसको सिर दर्द के साथ बुखार चढ़ा। उसके बाद उसकी हालत बिगड़ी और मानसिक आघात हो गया। आनन फानन में परिजनों ने मुजफ्फरनगर प्राइवेट चिकित्सकों को दिखाया।

नाजुक हालत में मुजफ्फरनगर से हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने मेरठ आनंद हास्पिटल में भर्ती कराया। हालांकि उपचार के बाद मंगलवार को वहां उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि चिकित्सकों ने मौत के संबंध में कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया। इसके अलावा पांच दिन पूर्व इसी गांव से सटे दधेडू खुर्द निवासी मोनीश (18) पुत्र गय्यूर की बुखार आने के बाद मौत हो गई थी।
विज्ञापन


उसने  घर में शाम के वक्त रोजा खोलने के बाद बर्फ का पानी पिया और अचानक बुखार के बाद उसकी हालत बिगडती चली गई। परिजनों ने पहले मुजफ्फरनगर फिर मेरठ सुभारती हॉस्पिटल में भर्ती कराया। तीन दिन तक उसका आईसीयू में भर्ती रहा, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अर्जुन सिंह ने दधेडू कलां में टीम के साथ मृतक तसलीम के घर जाकर जांच की।

उन्होंने परिजनों के अलावा आसपास के 12 लोगों को ज्वर से बचने के लिए ड्राप्स पिलाई। परिजनों की रक्त के नमूने लेकर स्लाइड बनाई। चिकित्सक ने बताया कि मेरठ आनंद हॉस्पिटल की रिपोर्ट देखने के बाद किसी बीमारी का स्पष्ट उल्लेख नहीं मिला है।

मृतक तसलीम की सीटी स्केन की रिपोर्ट भी सही है, जिससे ब्रेन हेमरेज की आशंका निर्मूल साबित होती है। उन्होंने बताया कि परिजनों के रक्त के नमूनों को सीएमओ के माध्यम से मेरठ मेडिकल भेजकर मौत के कारणों का मालूम कराया जाएगा। हालांकि टीम ने दधेडू खुर्द गांव में दूसरे मृतक के घर जाने की जहमत नहीं उठाई।             

 दिमागी बुखार से मौत होने की आशंका            
चरथावल। सीएमओ डॉ. पीएस मिश्रा ने बताया कि दधेडू में तस्लीम की मौत प्रथम दृष्टया मस्तिष्क ज्वर से होने की आशंका जताई है। मृतक के परिजनों की केस हिस्ट्री से संकलित करने के बाद केस की विस्तृत जांच कराई जाएगी। दूसरे मरीज की मौत के बारे में बताया कि उसकी जानकारी नहीं थी। बृहस्पतिवार को उसके परिजनों की जांच भी कराई जाएगी।             
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें