फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। मंसूरपुर तिराहे पर गैस सिलिंडर लेकर सोरम लौट रहे युवकों की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

तितावी क्षेत्र के गांव सैदपुरा निवासी फैसल (18) पुत्र जाहिद काफी समय से गांव सोरम में अपने नाना उमरदीन के यहां रह रहा था। शुक्रवार सुबह वह ममेरे भाई फरीद के साथ गैस सिलिंडर रिफिल कराने मुजफ्फरनगर रोड स्थित गैस एजेंसी के गोदाम पर गया था। वहां से लौटते समय जैसे ही मंसूरपुर तिराहे पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा, जहां फैसल को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, फरीद की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर युवक के परिजन जिला अस्पताल ही पहुंच गए, जहां उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इस पर शव को पंचनामा भरकर पीड़ित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जिसके बाद उन्होंने शव को सुपुर्दे-खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें