परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को याद किया गया। राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित किए। अंबेडकर को गरीबों, दलितों, महिलाओं और पिछड़ों का मसीहा बताया। बसपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को मुख्य जोन कोआर्डिनेटर यशवीर गौतम ने कहा कि बाबा साहब के दिखाए रास्ते पर चलकर ही शोषण मुक्त समतामूलक समाज की स्थापना के लिए संघर्ष करना होगा। सदर विधानसभा प्रत्याशी राकेश शर्मा ने कहा कि बाबा साहब ने पढ़ो और बढ़ो का मंत्र दिया। ब्रह्म सिंह ललहेरिया, बबलू कुमार, रमेश भारती, राकेश, सलीम, श्यामलाल प्रजापति, अतर सिंह, बुध सिंह, अरुण शर्मा, सुभाष शर्मा, शैलेंद्र शांडिल्य, जयकरण शर्मा, साधुराम, बिजेंद्र शर्मा, राजेंद्र यादव, निमेश, सोमेश आदि रहे।
कांग्रेस कार्यालय पर जिला प्रभारी अशोक भारती अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा अंबेडकर को आदर्श मानती रही है। सह प्रभारी नवनीत नागर, अनिल शर्मा, सत्यपाल सिंह, तारीक, बादल सिंह, सतीश गर्ग, जिलाध्यक्ष नानू मियां आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस नेता हरीश भूषण ने भी बाबा साहब को याद किया।
भाजपा कार्यालय पर बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने कहा कि कहा बाबा साहब विधिवक्ता थे। उन्होंने अपना सारा जीवन सामाजिक न्याय के लिए लगा दिया। वह चाहते थे कि समाज के प्रत्येक तबके को बराबर का सम्मान मिले। हरीश अहलावत, शरद शर्मा, अशोक कंसल, देशबंधु तोमर, भूषण सिंह, जगदीश पांचाल, रोहताश पाल, सुनील दर्शन, हरेंद्र पाल, नरेंद्र चौधरी, अनिल तोमर आदि मौजूद रहे।
अंबेडकर युवा मंच ने बसंत विहार में आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहब को याद किया। राधेश कुमार पप्पू, अनिल पिपिल, रातेश्वर दयाल, विनोद, संजय कुमार, बृजेंद्र सिंह, सुखवीर सिंह, वीरपाल सिंह, मुकेश, प्रभात, संजीव, राजकुमार, ललिता सिंह, कंवरपाल, आनंद संगालिया आदि मौजूद रहे। कचहरी गेट पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। पूर्व विधायक महावीर आजाद, भंवर सिंह, राजकुमार, बबली मैनवाल आदि मौजूद रहे।
भारतीय वाल्मीकि नवयुवक संघ ने भी बाबा साहब की 62वीं पुण्यतिथि मनाई। बाबा साहब को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष नरेश नंदन वाल्मीकि ने अंबेडकर को दलित शोषित समाज का उद्धारक बताया। पूर्व विधायक मनफूल सिंह, कस्तूर सिंह स्नेही, सतीश, सुशील सिंह, कृष्णपाल सिंह, आशीष कुमार, अभिषेक कुमार, अंकित कुमार, प्रवेश कुमार, मोहन सिंह, बालेश्वर प्रसाद आदि मौजूद रहे।
गांव मेघाखेडी पचेंडा खुर्द में पुण्यतिथि पर कार्यक्रम में डॉ मोनिका सिंह ने कहा कि बाबा साहब का जीवन प्रेरणा का स्रोत है। बिजेंद्र मुखिया, ओमपाल, मांगेराम, सोहनवीर, हरपाल, युधिष्ठिर, शिवचरण, सुखवीर सिंह, अर्जुन पहलवान मौजूद रहे।
भ्रष्टाचार निवारक समिति ने अवध विहार में आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहब को याद किया। डॉ डीएस गौतम ने कहा कि संविधान निर्माण करने वाले बाबा साहब ने समाज में छुआछूत, गैर बराबरी का विरोध किया। धीर सिंह, सुनील जयंत, धर्मपाल सिंह, अलका, कपिल, राजेंद्र प्रसाद, इंद्रपाल आदि मौजूद रहे।