फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दोस्तों पर जानलेवा हमला, सात नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दोस्तों पर जानलेवा हमला, सात नामजद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी डिग्री कॉलेज के पास कुछ युवकों ने दो दोस्तों पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

नई मंडी थाना क्षेत्र के गांधी कॉलोनी निवासी मीरा शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा हर्ष भार्गव अपने दोस्त विशाल के साथ बुधवार सुबह भोपा रोड से होकर जा रहा था। आरोप है कि एसडी डिग्री कॉलेज के सामने शुभम, दीक्षित, चिराग, शिवम, तुषार, लविश व पंकज ने उन्हें पकड़कर गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों दोस्तों पर हमला करते हुए उन्हें धारदार हथियार व सरियों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों की चीख-पुकार पर कुछ लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ कातिलाना हमले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें