फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नौकर पर जानलेवा हमला अस्पताल में मौत

Thu, 07 Nov 2024 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा (मेरठ)। जानसठ थाना क्षेत्र के गांव घटायन में खेत में काम कर रहे नौकर पर चार-पांच अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। झगड़े की सूचना पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को हस्तिनापुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने चार-पांच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी इंदु वर्मा ने बताया कि क्षेत्र के गांव तखावली निवासी किसान कंवरपाल के यहां जनपद मुजफ्फरनगर के थाना फुगाना क्षेत्र के गांव खरड़ निवासी शिवम उर्फ शिवयोम पुत्र बेगाराम बीते कुछ दिनों से खेतीबाड़ी का काम कर रहा था। मंगलवार शाम थाना जानसठ क्षेत्र के गांव घटायन में खेत में पानी लगाने गया था। इसी दौरान चार-पांच अज्ञात लोगों ने लाठी डंडों से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी।
सूचना पर यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को हस्तिनापुर सीएचसी भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेरठ भेज दिया। मृतक के भाई ने थाना बहसूमा पर चार-पांच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि थाने पर जीरो एफआईआर दर्ज कर विवेचना थाना जानसठ को भेजी जाएगी।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें