फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में युवक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गांव कछौली में दो पक्षों के बीच चल रहे जमीन के विवाद में युवक पर घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग भी की गई, जिससे अफरातफरी मच गई। मामले में होमगार्ड समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कछौली निवासी विरेंद्र और होमगार्ड समरपाल पक्ष के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। कुछ समय पूर्व पुलिस ने ऐहतियातन दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका के तहत कार्रवाई भी की थी। एक पक्ष के विरेंद्र ने तहरीर देकर बताया कि 22 जनवरी की रात वह घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान होमगार्ड समरपाल अपने साथ अशोक, पवन व हुकुम को लेकर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर विरेंद्र पर हमला कर उसे घायल कर दिया। शोर मचाने पर परिजन पहुंचे तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी और धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर होमगार्ड सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें