दिव्यांग बच्चों का परीक्षण किया गया
जानसठ। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों का सहायक उपकरणों के लिए पंजीकरण समग्र शिक्षा अभियान के तहत जनपद में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को ब्लाक संसाधन केंद्र पर कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि एलिम्को कानपुर के तरफ से इंजीनियर सुमन एवं ऑडियोलॉजिस्ट हरिशंकर द्वारा दिव्यांग बच्चों का परीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि कैंप में जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग द्वारा बच्चों को कैलीपर के लिए चिह्नित कराया गया। दिल्ली से आए विशेषज्ञ अरुण यादव द्वारा बच्चों की जांच की गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कैंप में 92 बच्चों का पंजीकरण किया गया तथा 82 बच्चों को उपकरणों के लिए चिह्नित किया गया। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सुशील कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि शासन द्वारा जनपद में दो कैंप आयोजन के निर्देश दिए गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी जानसठ दिनेश कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ।