देवबंद। कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात्रि साखन नहर से एक व्यक्ति का चाकू लगा शव बरामद किया। मृतक की पचाहन नहीं होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
तलहेड़ी पुलिस चौकी पर सोमवार की रात्रि किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि साखन नहर में एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने राहगीरों की मदद से कीचड़ में सने शव को नहर से बाहर निकाला। उसकी कमर में चाकू का गहरा घाव था। मृतक की पहचान होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। कोतवाल अशोक कुमार सोलंकी ने बताया कि मृतक युवक की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास है। हत्या की आशंका लग रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।