फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: गंगनहर में मिला आर्यन का शव, परिजनों ने दोस्त पर हत्या का आरोप, थाने पर भाकियू का धरना जारी

Sat, 08 Jun 2024 12:43 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में गंगनहर में एक युवक का शव मिला है। उधर, जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजनों ने आर्यन के दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
थाने में हंगामा करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में भोपा क्षेत्र के गांव रहमतपुर निवासी आर्यन उर्फ मधु (22) का शव जौली गंगनहर में बहता हुआ मिला। परिजनों ने उसके साथी पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


आर्यन को गंगनहर में बाइक सहित गिरना बताया जा रहा था। युवक को मेरठ से आई एनडीआरएफ व गोताखोरों की टीम शुक्रवार शाम से गंगनहर में तलाशने में लगी थी। देर रात शव मिल गया। उस समय परिजन व पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवा दिया था।

वहीं, बेटे का शव मिलने के बाद से परिजनों में रोष है। भाई सुभाष सहित दर्जनों परिजनों व ग्रामीणों और भाकियू, भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने थाने पर धरना शुरू कर दिया है।

परिजनों का कहना है कि उनके बेटे की राहुल ने अपने साथियों के साथ मिल कर हत्या की है और शव को गंगनहर में फेंक दिया था। एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बेटियों के सामने मर्डर: अरशद की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, घटना का वीडियो वायरल, खौफनाक था सीन
विज्ञापन

यह था मामला
दो जून को आर्यन अपने साथी गड़वाड़ा निवासी राहुल के साथ हरिद्वार से बाइक पर घर आने के लिए चला था। लेकिन घर नहीं पहुंचा था। उसका साथी अपने घर पहुंच गया था। परिजनों को राहुल ने आर्यन के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दिया था। तब परिजनों की शिकायत पर भोपा पुलिस ने राहुल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी। उसने गंगनहर से आर्यन की बाइक बरामद कराई थी। पुलिस युवक से अभी पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें: Video: 'राम' की जीत पर BJP नेता ने खोया होश, SP को धमकाया, बोले- औकात में रहो, अब भी सरकार हमारी है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें