फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder : मुजफ्फरनगर में मिला दिल्ली के युवक का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 14 Nov 2022 05:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar Murder Case : मुजफ्फरनगर में दिल्ली के युवक का शव मिला है। हत्या की आशंका जताई गई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव की जांच करते सीओ जानसठ और मीरापुर पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के मीरापुर में दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर गांव मुझेड़ा सादात के सामने बाग में दिल्ली निवासी तीन दिन से लापता नसीम उर्फ गुड्डू (48) का शव पिलर के सहारे लटका मिला। लोगों ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग स्थित गांव मुझेड़ा सादात के सामने दिल्ली निवासी अमरदीप का आम का बाग है। रविवार सुबह बाग में बने पिलर पर एक अंगोछे के सहारे एक युवक का शव लटका मिला। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तलाशी ली तो मृतक की जेब से कुछ ट्रांसपोर्टरों के विजिटिंग कार्ड व कुछ मोबाइल नंबर मिले। पुलिस ने मोबाइल नंबरों पर काल की तो शव की पहचान साउथ दिल्ली के कुतुब विहार निवासी नसीम उर्फ गुड्डू के रूप में हुई। मृतक के पुत्र रमीज रजा का आधार कार्ड और एक सोने की अंगूठी भी जेब से बरामद हुई।

परिजनों ने बताया कि नसीम मोटर मैकेनिक था और तीन दिन पूर्व किसी गाड़ी को ठीक करने की बात कहकर घर से गया था। उसी समय से मोबाइल बंद आ रहा था। काफी तलाशने पर भी वह नहीं मिला था। घटना की सूचना पर सीओ जानसठ शकील अहमद व थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उपचुनाव: गुर्जरों को साधने के लिए RLD ने चला दांव, हार की हैट्रिक के बाद खतौली पिच पर मदन भैया की जोर-आजमाइश

विज्ञापन

हत्या की आशंका
मृतक के चेहरे पर चोट के निशान है। आशंका जताई गई कि हत्या कर शव को पिलर के सहारे लटकाया गया था। सीओ जानसठ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि मामला हत्या या आत्महत्या का है। अभी परिजन नहीं आए हैं, तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें: Meerut: सरधना में दूषित पानी का कहर जारी, हैजा फैलने से चार की मौत, सैकड़ों बीमार, मजबूरी में घर छोड़ रहे लोग

पहले भी मिला था शव
दस दिन पूर्व भी मीरापुर-भूम्मा मार्ग पर बाग में पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका मिला था। पहचान नहीं होने पर शव का अंतिम संस्कार करा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें