फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीओ, तहसीलदार समेत अफसरों को धरने पर बैठाया 

Wed, 27 Dec 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
खतौली में हंगामा करते किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली में भाकियू कार्यकर्ताओं और किसानों ने इंडेंट बढ़ाने सहित अन्य समस्याओं का समाधान करने की मांग को लेकर गन्ना समिति में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने डीसीओ, तहसीलदार समेत कई अधिकारियों को घंटों धरने पर बैठाए रखा। बाद में डीसीओ और अन्य अधिकारियों के आश्वासन पर भाकियू ने शाम को धरना समाप्त किया। 
विज्ञापन


भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व में किसान मंगलवार की सुबह गंगनहर से पैदल चलकर 11 बजे गन्ना समिति पहुंचे। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने पर कार्यकर्ताओं ने डीसीओ ओपी यादव, तहसीलदार अमित कुमार, ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक विश्वामित्र पाठक, मिल अधिकारी एके सिंह और भूपेंद्र सिंह को धरने पर अपने बीच बैठा लिया। राजू अहलावत ने कहा कि शुगर मिल की ओर से कम इंडेंट जारी किया जा रहा है।

इससे किसानों के खेत खाली नहीं हुए हैं, उनकी गेहूं की फसल पछेती होती जा रही है। उन्होंने मिल प्रशासन से इंडेंट बढ़ाने की मांग की। इसके अलावा उनका कहना था कि गन्ना यार्ड में गंदगी रहती है। टीन शेड और अन्य बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। गलत टोकन प्रक्रिया के चलते किसानों में आपस में संघर्ष होने की संभावना रहती है।
विज्ञापन


दस समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की। डीसीओ सहित मिल अधिकारियों ने जल्द ही किसानों की समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया। पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी, कपिल सोम, बिट्टू ठाकुर, अरविंद ठाकुर, लक्ष्मण सिंह, जाकिर प्रधान, विनोद, राजबहादुर, मनोज सहरावत, ओमकार, रामवीर, प्रवेंद्र ढाका, प्रकाश, साकिब, विपिन मेहंदीयान, विकास, धर्मबीर राठी, खड़क सिंह, रणबीर, रविकांत प्रधान आदि उपस्थित रहे। 

एसडीएम कार्यालय पर किसानों का प्रदर्शन
जानसठ तहसील के गांव धर्मपुरा जदीद के किसानों ने हल्का लेखपाल द्वारा पट्टे निरस्त होने तथा कृषि भूमि खाली कराने के विरोध में एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। किसानों ने हल्का लेखपाल पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

मंगलवार को गांव धर्मपुरा जदीद के किसानों ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए बताया कि उन्हें कृषि भूमि विरासत में पट्टे तथा कुछ भूमि खरीद कर प्राप्त हुई है। किसानों ने बताया कि उनके गांव में कभी चकबंदी नहीं हुई, न ही कोई खातों का सीमांकन हुआ है। हल्का लेखपाल बाल किशोर ने बताया कि पूरे गांव के पट्टे निरस्त हो गए हैं।

उन्होंने अपनी कृषि भूमि पर फसल बो रखी है। हल्का लेखपाल तुरंत जमीन खाली करने का दबाव बना रहे हैं, जिसके चलते सभी किसानों के परिवार सड़कों पर आ जाएंगे तथा उनका परिवार का पालन पोषण भी बंद हो जाएगा।

किसानों ने एसडीएम श्याम अवध चौहान को ज्ञापन देते हुए हल्का लेखपाल के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में सुरेश कुमार, धर्म सिंह, रतन, राज किरण, ब्रहम सिंह, मुकेश कुमार, माया देवी, देवेंद्र, कोशिंदर, राजवीर, राजकुमार, राजेंद्र सिंह आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें