फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने डीसीओ को बंधक बनाया, रोहनी हरजीपुर में गन्ना क्रय केंद्र की मांग 

Tue, 21 Nov 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
डीसीओ से वार्ता करते भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चरथावल के गांव रोहनी हरजीपुर में गन्ना क्रय केंद्र बंद किए जाने और अन्य समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिला गन्ना अधिकारी दफ्तर पर हंगामा कर दिया। किसानों ने डीसीओ को अपने बीच बैठाकर बंधक बना लिया। इस दौरान भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि यदि समस्याओं का निदान नहीं हुआ और गन्ना क्रय केंद्र स्थापित नहीं हुआ तो किसान डीसीओ कार्यालय में गन्ना लाकर डाल देंगे।
विज्ञापन


भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ताओं और रोहनी हरजीपुर के किसानों ने सोमवार को सरकुलर रोड स्थित जिला गन्ना अधिकारी दफ्तर पर जाकर हंगामा किया। प्रदर्शन के बाद किसान वहीं मैदान में धरना देकर बैठ गए।

डीसीओ ओमप्रकाश यादव वार्ता करने पहुंचे तो किसानों ने उन्हें धरने में अपने बीच बैठा कर बंधक बना लिया। किसानों का कहना था कि रोहनी हरजीपुर में थानाभवन शुगर मिल का क्रय केंद्र था, जो इस बार बंद कर दिया है, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों को कम इंडेंट जारी किया जा रहा है, जिससे किसानों को गेहूं की बुवाई के लिए खेत खाली करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


कम इंडेंट जारी कर शुगर मिलें गन्ने की घटतौली कर रहे हैं, जिससे किसान लुट रहा है। गांव में क्रय केंद्र जल्द नहीं खुला को क्षेत्र के किसान डीएम और डीसीओ कार्यालय पर गन्ना लाकर डाल देंगे। जिस पर डीसीओ ने जल्द क्रय केंद्र खुलवाने का आश्वासन देकर किसानों को शांत किया।

बाद में इस संबंध में ज्ञापन दिया। मौके पर ब्लाक अध्यक्ष विकास शर्मा, पूर्व प्रधान सत्यपाल सिंह, प्रधान कप्तान सिंह, ब्रजपाल, पप्पू राणा, कुलदीप, अमर सिंह, जगपाल सिंह, ओमप्रकाश सूबेदार, रणजीत सिंह, सतीश शर्मा, लालसिंह, संदीप, उमेश राणा आदि शामिल रहे।

क्या कहते हैं डीसीओ ---
 रोहनी हरजीपुर में थानाभवन शुगर मिल के गन्ना तौल क्रय केंद्र खुलवाने का प्रस्ताव भेज दिया गया है, जल्द ही क्रय केंद्र चालू हो जाएगा - ओमप्रकाश यादव, डीसीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें