नौ प्रतिशत लाभांश डीसीडीएफ के सदस्यों को मिलेगा
मुजफ्फरनगर। जिला सहकारी विकास संघ डीसीडीएफ की 42वीं सामान्य निकाय की बैठक में नौ प्रतिशत लाभांश सदस्यों को देेने का निर्णय हुआ। सचिव ने लेखाजोखा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर 500 मीट्रिक टन के गोदाम का केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने शिलान्यास किया।
भोपा रोड पर पंजाबी बरातघर में आयोजित डीसीडीएफ की बैठक में वार्षिक लेखाजोखा प्रस्तुत किया गया। आगामी योजनाओं और कार्यों को भी संचालक मंडल के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय पशुपालन राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान और बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने 500 मीट्रिक टन के गोदाम का शिलान्यास किया। डीसीडीएफ के सचिव सुभाष सिंह ने वार्षिक लेखाजोखा संचालक मंडल के समक्ष पेश किया। चेयरमैन पवन तरार ने आगामी योजनाओं और कार्यों की रूपरेखा के बारे में अवगत कराया। इस दौरान डीसीडीएफ के संचालकों ने नौ प्रतिशत लाभांश सदस्यों को वितरित किया। मुख्य अतिथि डॉक्टर संजीव बालियान ने कहा कि सहकारिता को जिंदा रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। गोदाम का शिलान्यास कर एक बड़े काम को अंजाम दिया गया है। जिले में सहकारी बैंक हो या डीसीडीएफ दोनों ही अच्छा काम कर रहे हैं। इस दौरान मुख्य रूप से आरके सिंह, योगेंद्र पाल सिंह, दीपक कुमार जैन, राजेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, उमराव सिंह, रवि किरण, नीतू चौधरी, मीनू चौधरी, भूपेंद्र सिंह, विपिन कुमार, धीरेंद्र सिंह, रेणु चौधरी, अमित कुमार, राजकुमार त्यागी, सोमपाल भाटी आदि मौजूद रहे।