फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल मिशन से बहुरेंगे बुढ़ाना ब्लॉक के दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
अटल मिशन से बहुरेंगे बुढ़ाना ब्लॉक के दिन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डार्क जोन में शामिल बुढ़ाना ब्लॉक क्षेत्र को सामान्य श्रेणी में लाने के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं। इस ब्लॉक को अटल भूजल मिशन में चुना गया है। ब्लॉक क्षेत्र में भूजल स्तर बढ़ाने के लिए कई गतिविधियां की जाएंगी, जिनकी प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। शीघ्र ही इस प्रस्ताव को अमली जामा पहनाने के लिए काम शुरू हो जाएगा।
लगातार गिरता जा रहा भूजल स्तर चिंता का विषय बना हुआ है। शासन-प्रशासन भूजल स्तर बढ़ाने की कवायद में जुटा है। इसके लिए नए तालाब, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम एवं वाटर रीचार्ज सिस्टम तैयार किए जा रहे हैं। जिले में बुढ़ाना समेत चार ब्लॉक डार्क जोन में हैं, लेकिन बुढ़ाना में स्थिति काफी खराब होने के कारण इसे अटल भूजल मिशन में चुना गया है। इस गांव में लघु सिंचाई विभाग की ओर से कई कार्य कराए जाने हैं। विभाग के जेई पवन कुमार ने बताया कि अटल भूजल मिशन इसी साल शुरू हुआ है। इसके तहत प्रस्ताव मांगे गए थे। ब्लॉक क्षेत्र में 59 नए तालाब बनाए जाएंगे। इसके अलावा 61 रूफ टॉप वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाए जाने हैं। साथ ही ब्लॉक के हर गांव में दस रीचार्ज पिट तैयार किए जाएंगे। बारिश के पानी का अधिक से अधिक संचयन करने के लिए कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

डार्क जोन में हैं जिले के चार ब्लॉक
मुजफ्फरनगर। भूजल का दोहन अधिक होने के कारण जिले के चार ब्लॉक क्षेत्र डार्क जोन में हैं। इनमें बुढ़ाना, चरथावल, बघरा और शाहपुर शामिल हैं। दरअसल, भूजल रीचार्ज के मुकाबले दोहन अधिक है। इसके चलते धरती की कोख लगातार खाली हो रही है। बारिश के पानी के संचयन के इंतजाम अधूरे पड़े हुए हैं। साथ ही सबमर्सिबल एवं अन्य संसाधनों से लगातार पानी का तेजी से दोहन और बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन

हर साल करीब 150 तालाब सुधारने का दावा
मुजफ्फरनगर। मनरेगा के अंतर्गत तालाबों की सफाई एवं खुदाई आदि का काम किया जाता है। परियोजना अधिकारी डीआरडीए जय सिंह यादव का कहना है कि हर साल प्रत्येक ब्लॉक में 15 से 20 तालाबों का चयन कर उनका सुधार किया जाता है। जिले में नौ ब्लॉक हैं इस हिसाब से करीब 150 तालाब हर साल सुधर जाते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में भी तालाबों को सुधारने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें