फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर कटी लाश का मामला: दौराला पुलिस ले गई शव, मुजफ्फरनगर से लापता युवक-युवती चंडीगढ़ से बरामद

Thu, 14 Sep 2023 11:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/मुजफ्फरनगर

सार

मेरठ के दौराला में कृषि विश्वविद्यालय-पबरसा मार्ग पर नाले में नौ सितंबर को मिले सिर और हाथ कटे शव का मामला पुलिस के लिए मुसीबत बनता नजर आ रहा है। कई दिन बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में मंसूरपुर के गांव नोना से लापता युवक व युवती को पुलिस बरामद कर थाने ले आई है। उधर, दौराला में मिला शव नोना निवासी मोंटी का नहीं था। शव को दौराला थाने की पुलिस ले गई। अब फिर से सिर कटी लाश का मामला उलझ गया है। पुलिस अब फिर से इसकी जांच पड़ताल में जुट गई है कि आखिर ये लाश किसकी है।

विज्ञापन


यह मामला बुधवार को पूरे दिन छाया रहा।  युवक का सिर कटा शव दौराला क्षेत्र में मिलने के बाद गोना गांव के परिजनों ने शव की शिनाख्त अपने बेटे मोंटी के रूप में की थी और शव रात में घर ले आए थे।

गांव में परिजनों ने घटना का खुलासा करने की मांग करते हुए हंगामा किया था। देर रात सच सामने आया तो पूरे गांव में सन्नाटा छा गया और रात में दौराला पुलिस गांव में पहुंची तथा युवक के शव को अपने साथ ले गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: किसान और व्यापारी आज करेंगे मेडा का घेराव, कार्यालय में पशुओं को बांधेंगे

विज्ञापन

यह था मामला 
नोना गांव से युवक युवती 29 अगस्त से लापता थे। 31 अगस्त को युवती के परिजनों ने गांव के ही मोंटी के खिलाफ उनकी बेटी को बहला फुसला कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों एक ही समाज से है। पुलिस व परिजन दोनों को तलाश रहे थे।
 
युवक-युवती बरामद
पुलिस ने युवक व युवती को देर रात बरामद कर लिया है। दोनों मंसूरपुर थाने में बैठे है। पुलिस अधिकारी दोनों से पूछताछ कर रहे है। पुलिस ने दोनों को चंडीगढ़ से बरामद किया गया हैं। युवक चंडीगढ़ में नौकरी करता था। फिलहाल पुलिस अधिकारी दोनों से पूछताछ कर रहे हैं।
 
इन्होंने कहा 
सीओ खतौली डा रवि शंकर ने कहा कि युवक व युवती को बरामद कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। दौराला में मिले शव की अभी पहचान नहीं हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें